कसरत से पहले क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:04

वर्कआउट से पहले क्या खाएं
अगर आप एक घंटे तक वर्कआउटक रते हैं तो ऐशे में आपको अपने शरीर में कम से कम 2.2 पाउंड में से एक से चार ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए. व्यायाम शुरू करने से कम से कम एक घंटे पहले अपने कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन का सेवन करें. कम वसा वाले ग्रेनोला बार,अंजीर पट्टियाँ,पीनट बटर,जेली सैंडविच,केला,दही,पास्ता.

सुबह एक्सरसाइज शुरू करने से पहले ये खाएं
अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए खूब सारा पानी पीएं. सामान्य तौर पर, आप कसरत से पहले दो से चार घंटे में शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 5 से 10 मिलीलीटर पानी का सेवन कर सकते हैं. इन चीजों का करें इस्तेमाल अंडे,कैरेल और दूध,पीनट बटर वाला टोस्ट,हाई कार्ब बाले फल

वर्कआउट से पहले ये न खाएं:
चावल, मीट, दाल, तला खाना, इन्हें पचने में ज्यादा वक्त लगता है जिससे कसरत करने के दौरान भारीपन महसूस करेंगे.

खाली पेंट नहीं करें कसरत
वर्जिश करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अगर खाली पेट कसरत किया जाए तो शरीर सुस्त हो सकता है। इसलिए टहलने या कसरत शुरू करने से कम से कम आधे घंटे पहले फल या ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं.

कसरत शुरू करने के 2-3 घंटे पहले करीब एक मीडियम साइज बॉटलभर पानी पीएं,
वॉर्म अप के आधे घंटे पहले आधा बॉटल पानी पीएं,
कसरत के दौरान हर 15 मिनट पर 3-4 घूंट पानी पीएं,
कसरत के आंधे घंटे बाद तक केवल एक कप पानी पीएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info